सरायपाली: अंचल के दर्राभांठा व कस्तूराबहाल स्कूल के विद्यार्थियों ने किया कमाल नवोदय में हुए चयनित


सरायपाली। ब्लॉक अंतर्गत प्राथमिक शाला दर्राभांठा एवं शासकीय प्राथमिक शाला कस्तूराबहाल के विद्यार्थियों का जवाहर नवोदय विद्यालय में चयन हुआ है ।इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार अभिभावकों तथा ग्रामवासियों ने खुशी जाहिर की है। शासकीय प्राथमिक शाला दर्राभांठा अंतर्गत निखिल चौहान प्रीति महिलाने, सितारा बरिहा, पूजा साहू वहीं शासकीय प्राथमिक शाला कस्तूराबहाल से दिव्या बेहरा पिता गजेंद्र बेहरा, पृथ्वीराज साहू पिता हेमसागर साहू, लवली हाहा पिता बैसाखू शामिल है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर संकुल केंद्र बिरकोल के संकुल समन्वयक तेजराम पटेल, दर्राभांठा के प्रधान पाठक दयासागर नायक, प्राथमिक शाला कस्तूराबहाल के प्रधान पाठक सुरेशिनी भोई, सहायक शिक्षक दुकालू नायक एवं विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। बताना चाहेंगे कि प्राथमिक शाला कस्तूराबहाल से लगातार 2017-18 से एकलव्य आवासीय विद्यालय में 2 बच्चे एवं जवाहर नवोदय विद्यालय में 14 बच्चों का चयन हो चुका है। इसी प्रकार दर्राभांठा से भी एकलव्य आवासीय विद्यालय एवं जवाहर नवोदय विद्यालय में चयन होते आ रहे हैं। उक्त जानकारी शिक्षा विभाग मीडिया प्रभारी दुर्वादल दीप ने दी।





























