दी क्वीन ग्रुप के तत्वावधान ने कल होगा स्वच्छता प्रोत्साहन पुरुस्कार समारोह,विधायक नंद करेंगे शिरकत

सरायपाली(काकाखबरीलाल)। सरायपाली ने सफ़ाई के क्षेत्र मे उच्च स्थान प्राप्त किया था। जिसमे नगर को उच्च स्थान तक पहूंचाने का श्रेय सभी सफ़ाई कर्मचारियों को जाता है। इसी कड़ी मे दी क्वीन ग्रुप माता सावित्रीबाई फुले समूह द्वारा सफ़ाई कर्मचारियों को स्वच्छता पुरुस्कार देने का निर्णय लिया गया है। बतादें की कल 20 जनवरी बुधवार को सुबह 11 बजे से 3 बजे दिन को आयोजित होने वाले इस स्वच्छता प्रोत्साहन समारोह मे नगर उन महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा जो बहुत सुबह उठकर नगर की सफ़ाई मे अपने तन मन को समर्पित कर स्वच्छ्ता के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करते हैं।
स्वच्छता प्रोत्साहन पुरुस्कार समारोह में मुख्य अतिथि किस्मतलाल नंद विधायक सरायपाली, अध्यक्षता अमृतलाल पटेल अध्यक्ष नपा सरायपाली, विशिष्ट अतिथि मुकेश अग्रवाल प्रदेश उपाध्यक्ष चेम्बर ऑफ कॉमर्स शिरकत करेंगे।
दी क्वीन ग्रुप के अनिता चौधरी ने समूह की ओर से सभी से विनम्र निवेदन कि है नगरवासी वार्ड की सफ़ाई कर्मचारियों के सम्मान समारोह मे आकर इस स्वच्छता प्रोत्साहन पुरुस्कार समारोह को सफल बनाने अपना पुर्ण योगदान देवें।



























