सरायपाली
सरायपाली :निःशुल्क नेत्र जांच 28 को

सरायपाली । स्थानीय अग्रवाल समाज के द्वारा बुधवार 28 दिसम्बर को अग्रवाल धर्मशाला सरायपाली में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया है। उक्त शिविर त्रिलोचन नेत्रालय संबलपुर के सहयोग से किया जाएगा, जिसमें आंखों से संबंधित सभी प्रकार के परेशानियों की जांच प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक की जाएगी। साथ ही उक्त शिविर में मोतियाबिंद के मरीजो को संबलपुर ले जाकर ऑपरेशन किया जाएगा और पुनः वापस लाकर छोडा जाएगा, जो कि पूरी तरह से निःशुल्क होगा। उक्त जानकारी समाज के सचिव गुंजन अग्रवाल ने देते हुए अधिक से अधिक लोगो को शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।
AD#1




























