सरायपाली

एसडीएम के जारी नोटिस के बाद अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन ने आंदोलन को उग्र करने का लिया निर्णय

 

सरायपाली(काकाखबरीलाल)। विकास खंड शिक्षा अधिकारी आई पी कश्यप को हटाने के मुद्दे को लेकर अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन सरायपाली के बैनर तले सर्व शिक्षक संगठन द्वारा एसडीएम को सौंपे ज्ञापन अनुसार 16/7/ 2021 से ऑनलाइन, ऑफलाइन ,मोहल्ला क्लास एवं शाला का बहिष्कार जारी रहेगा.एसडीम सरायपाली द्वारा सभी संवर्ग के शिक्षकों को जारी नोटिस के बाद अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन सरायपाली ने आंदोलन को उग्र करने का निर्णय लिया है.उसी तारतम्य में दिनांक 19/7/2021 सोमवार को फेडरेशन के नेतृत्व में सर्व संगठनों के समस्त शिक्षक संवर्ग द्वारा विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय का घेराव कर नोटिस के प्रति एसडीएम कार्यालय सरायपाली के समक्ष दहन किया जाएगा एवं मंगलवार 19/7/ 2021 को विकासखंड के पूरे शिक्षकों द्वारा कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए मौन रैली निकाला जाएगा.जब तक विकास खंड शिक्षा अधिकारी आई पी कश्यप को पद से हटाया नहीं जाता आंदोलन धीरे धीरे उग्रता की ओर बढ़ता जाएगा.विकासखंड के समस्त शिक्षक फेडरेशन के बैनर तले विगत 1 वर्ष से बीईओ के भ्रष्ट एवं तानाशाही रवैया के विरुद्ध लगातार शिकायत करते आने के बाद भी कार्यवाही नहीं होने के कारण इस बार सर्व शिक्षक संगठन ने फेडरेशन के बैनर तले आर पार की लड़ाई के मूड में निर्णय ले लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!