पिथौरा:पिरदा महाविद्यालय में मनाया गया रजत महोत्सव

पिथौरा। प्राचार्य डॉ. ए. एल. पटेल के मार्गदर्शन एवं रजत समिति के संयोजक अंकित भोई के कुशल संयोजन में शासकीय नवीन महाविद्यालय पिरदा में छत्तीसगढ़ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत जयंती महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें प्रमुख रूप से एलुमनी मीट, सेमिनार, क्विज प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता एवं सायकल रैली का आयोजन किया गया सर्वप्रथम दिनांक 06.09.2025 को एलुमनी मीट का आयोजन किया गया जिसमें भूतपूर्व विद्यार्थी शामिल हुए। पूर्व छात्रों ने महाविद्यालय के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रकट की। दिनांक 09.09.2025 को सेमिनार का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में बूढ़ान शाह शासकीय नवीन महाविद्यालय तेंदुकोना के हिंदी के सहायक प्राध्यापक इला पटेल आमंत्रित थे। मुख्य अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि हरप्रसाद पटेल एवं विमला बेहरा जनपद सदस्य एवं सरपंच रंजन भोई विशिष्ट अतिथि के रूप में मंचासीन थे। हरप्रसाद पटेल ने छत्तीसगढ़ गठन में जिन नेताओं, महात्माओं का हाथ था के बारे में विस्तार से जानकारी दिए। छत्तीसगढ़ गठन से लेकर आज तक के विकास यात्रा की चर्चा किए। विमला बेहरा जी ने भी छत्तीसगढ़ के गौरव गाथा के बारे मे बताया । मुख्य वक्ता इला पटेल ने छत्तीसगढ़ के इतिहास की चर्चा करते हुए स्वतंत्रता संग्राम में भाग लिए सेनानियों की गाथा गाते हुए वर्तमान छत्तीसगढ़ किस प्रकार विकास की ओर अग्रसर हो रहा है इसके बारे में बताए। अंकित भोई द्वारा छत्तीसगढ़ की विभिन्न परियोजना तथा विभिन्न विकास कार्यों का विश्लेषण किया गया। तत्पश्चात क्विज प्रतियोगिता एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर प्रतीक अग्रवाल एवं द्वितीय स्थान पर मंजीत बढ़ाई रहे। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर मंजुलता गिरी एवं द्वितीय स्थान पर अंकिता प्रधान रहे। सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन रसायन शास्त्र के सहायक प्राध्यापक श्री नवीन कुमार साहू ने किया। दिनांक 12.09.2025 को बाजार पड़ाव से लेकर महाविद्यालय के लिए आबंटित भूमि तक छत्तीसगढ़ रजत जयंती के अवसर पर सायकल रैली निकाली गई। जनपद सदस्य विमला बेहरा द्वारा हरी झंडी दिखाई गई एवं सायकल रैली निकाली गई। महाविद्यालय के लिए आबंटित भूमि पर स्वयंसेवकों द्वारा इस मौके पर वृक्षारोपण भी किया गया। पिरदा महाविद्यालय द्वारा आयोजित रजत महोत्सव के विविध कार्यक्रमों के संचालन हेतु राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी श्री मकरध्वज राणा, सहायक प्राध्यापक श्री अजय भोई, श्री कश्यप प्रधान, श्री अनिल दीवान, श्रीमती सपना भोई, अतिथि व्याख्याता डॉ. शबनम खातून सहित रवि अग्रवाल, रामप्रसाद चौहान एवं विद्यार्थीगण उपस्थित थे।



























