मुख्यमंत्री डॉ. सिंह ने मॉ चण्डी से मांगा प्रदेश की सुख समृद्धि का आशीर्वाद.

चण्डी माता सेवा समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मुख्यमंत्री का किया आत्मीय स्वागत
देशराज दास,काकाखबरीलाल/महासमुंद, 07 सितंबर 2018/ प्रदेश व्यापी अटल विकास यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज महासमुंद जिले के बागबाहरा, घुंचापाली स्थित सिद्ध षक्तिपीठ माता चण्डी की पूजा-अर्चना कर उनसे छत्तीसगढ प्रदेश की जनता की सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। इस अवसर पर प्रदेश के सहकारिता, संस्कृति एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री दयालदास बघेल, लोक निर्माण, आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री राजेश मूणत, खल्लारी विधायक श्री चुन्नीलाल साहू, संसदीय सचिव श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, सरायपाली विधायक श्री रामलाल चौहान, माटीकला बोर्ड के अध्यक्ष श्री चंद्रषेखर पाण्डे भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

परिसर में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 15 लाख की घोसणा
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का आज यहां बागबाहरा घुंचापाली स्थित चण्डी मंदिर परिसर में आगमन पर चण्डी माता सेवा समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि यहां विकास यात्रा प्रारंभ की गई है और चण्डी माता का आषीर्वाद लेने आया हूं। समिति के सदस्यों की मांग पर कहा कि इस परिसर में विकास के लिए तथा वातावरण को और अधिक हरा-भरा बनाने के उद्देष्य से एक हजार पौधे लगवाने की व्यवस्था करने हेतु कलेक्टर को निर्देषित किया। उन्होंने मंदिर परिसर में नीचे से ऊपर तक स्ट्रीट लाईट एवं मंदिर के चूल्हा को सोलर व्यवस्था करने की घोशणा की। साथ ही उन्होंने चण्डी मंदिर परिसर में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 15 लाख रूपए की घोशणा भी की।

























