सांकरा
सांकरा : रोड किनारे बस का इंतजार कर रहे युवक को बाईक चालक ने मारी ठोकर युवक के सिर व पैर में लगी चोट

सांकरा. आरक्षी केन्द्र में दुतिया बारीक ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ग्राम नारायणपुर में रहती है गृहणी काम करती है कि दिनांक 18 अक्टूबर को शाम करीब 05.00 करीब उनके भतीजा हेमचंद बारीक सल्हेतराई जाने के लिये नारायणपुर NH 53 रोड किनारे में खडा होकर बस का इंतजार कर रहा था उसी समय प्लेटिना मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GM 0739 का चालक तेज व लापरवाही पूर्वक अपने मोटर सायकल को चलाते हुए उनके भतीजा हेमचंद बारीक को ठोकर मार कर एक्सीडेंट कर दिया तथा मोटर सायकल चालक अपने मोटर सायकल को छोड कर भाग गया एक्सीडेंट करने से उनके भतीजा के दाहिने पैर एवं सिर में चोट आया जिसे ईलाज हेतु अग्रवाल नरसिंग होम बसना में भर्ती किये है घटना को उपेन्द्र बारीक, प्रदीप पटेल ने देखें है पुलिस ने 279-IPC, 337-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1

























