रायपुर
प्रदेश में अभी अभी 4 नए कोरोना मरीजों की हुई पुष्टि, कुल सक्रिय मामले..!

रायपुर(काकाखबरीलाल)। छत्तीसगढ़ में अभी-अभी 4 नए और कोरोना पॉजिटव की पहचान हुई है। बालोद और सरगुजा से 2 -2 पॉजिटिव केस मिलने की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है। प्रदेश में अब एक्टिव केस की संख्या 383 हो गई है। बात करें महासमुंद जिले की तो आज महासमुंद से 12 मामले सामने आए फिर 6 नए मामलों की पुष्टि हुई है,जिसमे बसना ब्लॉक से ग्राम जलकोट 01, भुकेल 01, सुखापाली 01, संतपाली 01.. महासमुंद ब्लॉक से 1 एवं बागबाहरा ब्लॉक से 1 कुल 18 मरीज की पहचान हुई है। महासमुंद जिले से अब तक 19 कोरोना सक्रिय मामले हैं।
AD#1

























