महासमुन्द:पुराने रंजिश को लेकर पिटाई जानिए मामला

महासमुंद। आरक्षी केंद्र अंतर्गत पुराने रंजिश को लेकर हाथ मुक्का लात घुसा से मारपीट का मामला सामने आया है। जस आदित्य झा ने पुलिस को बताया कि वह पुष्पगंधा अपार्टमेंट फ्लट नं 406 मलकापुर थाना अकोला जिला अकोला महाराष्ट्र हाल त्रिमुर्ति कालोनी का निवासी है महासमुंद खरोरा अस्पताल में एमबीबीएस का छात्र है दिनांक 11.05.26 को शाम 04.30 बजे आशुतोष पाली फोन कर बोलाया कि आपसे बात करनी है शहीद स्मारक खरोरा के पास आ जाओ फिर बोला ठीक है आ रहा हूं उसके बाद अपने साथी मुकेश कुमार, हितेश धाकड, धनंजय के साथ शहीद स्मारक ग्राम खरोरा के पहूंचे तो वहां पर आशुतोष पाली, आदर्श मिश्रा, सुगम निषाद व अन्य साथी वहां पर मौजूद थे। आशुतोष पाली के पास जाकर बोला कि बताओ क्या बात करनी है तब वह पुरानी रंजिश की बात को लेकर अश्लील गाली गलौज कर हाथ मुक्का एवं लातघुसा से जान से मारने की धमकी देते हुये मारपीट किया है मारपीट को देखकर दोस्त मुकेश कुमार, हितेश धाकड, एंव धनंजय बीच बचाव करने आये तो उनके साथ गाली गलौच कर मारपीट किया हैं मारपीट करने से नाक में, दाहिने कोहनी, बायें पैर में घुटने के पास चोंट लगा है एवं दोस्त धनंजय दोनों कोहनी के पास साधारण चोंट लगा है साधारण चोंट लगने से वह ईलाज नहीं कराया गया है । पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(3)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।































