महासुमंद

महासमुन्द: बाईक चालक ने तेज लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए मारी ठोकर मामला दर्ज

महासमुंद। आरक्षी केंद्र अंतर्गत बाईक चालक ने तेज लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए ठोकर मारकर एक्सीोडेंट कर दिया जिस पर मामला दर्ज किया गया है।थनवारिनबाई रात्रे ने पुलिस को बताई कि वह निवासी ग्राम बासिन, थाना फिंगेश्वर, तहसील राजिम जिला गरियाबंद (छ.ग.) की रहने वाली है। चेतन रात्रे पति है जो दिनांक 06/05/2026 को मोटर सायकल क्रमांक सी.जी. 23 के. 3128 में बैठकर ग्राम जुनवानी से अपने ग्राम बासिन के लिए निकले थे मोटर सायकल को  पति चेतन रात्रे निवासी ग्राम बासिन, थाना फिंगेश्वर, तहसील राजिम, जिला गरियाबंद छ.ग. के व्दारा चालन किया जा रहा था, तभी दैनिक भास्कर राईस मील के पास ग्राम नांदगांव पहुँचे थे तभी सामने से आ रही मोटर सायकल क्रमांक सी.जी. 04/एन.सी.4236 के चालक व्दारा अपने मोटर सायकल को तेजी एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते हुये हमारे मोटर सायकल क्रमांक सी.जी.23/के. 3128 को सामने से ठोकर मारकर एक्सिडेंट कर दिया। दुर्घटना पश्चात्  पति एवं  वह स्वयं घटना स्थल पर गिर गये जिससे  पति चेतन रात्रे के नाक, कमर एवं पैर में गंभीर चोटे आयी है। जिसे घटना स्थल पर उपस्थित लोगों ने प्राथमिक उपचार हेतु जिला अस्पताल महासमुन्द लेकर गये जहाँ पर समुचित उपचार नही होने के कारण वी. वाय हास्पिटल महासमुन्द में भर्ती कराया गया, जहाँ पर दिनांक 06/05/2026 से दिनांक 14/05/2026 तक भर्ती रहकर अपना ईलाज करवाया, पति ईलाज में व्यस्त होने के कारण रिपोर्ट दर्ज कराने में विलंब हुआ है। ,  पुलिस ने 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!