महासुमंद

तुमगांव: अज्ञात वाहन चालक ने तेज लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए बाईक को मारी ठोकर बाईक हुआ क्षतिग्रस्त

तुमगांव। आरक्षी केंद्र अंतर्गत विपरीत दिशा से आ रही अज्ञात वाहन के चालक द्वारा तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर  बाईक को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिस पर मामला दर्ज किया गया है।पवन  ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम बाना थाना खरोरा जिला रायपुर का निवासी है, खेती किसानी का काम करता है दिनांक 11/05/2026 को  पुत्र राजु बंजारे मो0सा0 क्रमांक CG 04 MW 5936 में दवाई लेने तुमगांव आया था । दवाई लेकर वापस घर आ रहा था कि रात्रि करीबन 10.30 बजे ग्राम भोरिंग राधेश्याम किसान सेवा पेट्रोल पम्प के पास पहुंचा था कि विपरीत दिशा से आ रही अज्ञात वाहन के चालक द्वारा तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर साईड से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे पुत्र के सिर, पैर में चोटे आई है तथा मोटर सायकल क्षतिग्रस्त हो गया है। पुत्र का ईलाज अभी RLC अस्पताल महासमुंद में चल रहा है। पुलिस ने 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!