छत्तीसगढ़

बिलाईगढ़: आवारा कुत्ते ने ग्रामीणों पर बोला धावा, 1 दर्जन से अधिक घायल

छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में आवारा कुत्ते ने आतंक मचा रखा है। कुत्ते ने दर्जन भर से अधिक लोगों पर हमला कर दिया है। इससे वे घायल हो गए। सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। दरअसल बिलाईगढ़ विकासखंड के ग्राम मुड़पार और कैथा के 1 दर्जन से अधिक ग्रामीणों पर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। इससे सभी को गंभीर चोटें आई है। ग्रामीणों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में भर्ती कराया गया है। वहीं कई ग्रामीण अन्य निजी अस्पतालों में भी इलाज करवा रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार यह सब ग्रामीण बीती रात घर के बाहर सो रहे थे। इस दौरान एक आवारा कुत्ते ने ग्रामीणों पर हमला कर दिया और ग्रामीणों के कई अलग-अलग स्थानों पर चोट पहुंचाई है। बिलाईगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ डॉक्टरों ने बताया कि घायल मरीजों में दो की हालत गंभीर है, उनको उचित इलाज के लिए बिलासपुर रिफर किया जा रहा है।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!