दिल्ली

तीन बहनों पर यूवक ने फेका एसिड, तीनों की इलाज जारी

दिल्ली (काकाखबरीलाल). उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में तीन बहनों पर एसिड फेंकने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि तीनों जब घर में सोई थी, तब उनके ऊपर एसिड फेंका गया है। दो बहनें मामूली रूप से घायल हैं, जबकि एक बहन के चेहरे पर एसिड पड़ा है। घटना गोंडा के परसपुर थाना अंतर्गत पसका परसपुर की है। बताया जा रहा है कि तीन लड़कियों पर केमिकल से अटैक किया गया है और केमिकल की जांच की जा रही है। घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम पहुंच गई है। फिलहाल अभी घटना के पीछे की वजहों का पता नहीं चल सका है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसओ परसपुर सुधीर सिंह ने एसिड अटैक की घटना की पुष्टि की है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!