दिल्ली

6 साल की नन्ही मासूम के साथ दुष्कर्म के बाद उतारा मौत के घाट… सामने आई खौफनाक घटना

दिल्ली (काकाखबरीलाल). केरल में दिल को दहला देने वाली एक घटना सामने आई है। राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मा‌र्क्सवादी) यानी माकपा की युवा शाखा का एक नेता छह साल की बच्ची के साथ तीन साल तक दुष्कर्म करता रहा। बीते 30 जून को भी उसने बच्ची के साथ फिर दुष्कर्म किया और उसके बेहोश होने पर उसकी हत्या कर दी। बाद में बच्ची का शव उसके माता-पिता के घर में ही फंदे से लटका पाया गया। केरल पुलिस ने दिखाने के लिए तो आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन पुलिस के साथ ही वामपंथी सरकार आरोपित को बचाने में जुट गई है।
कठुआ और हाथरस कांड पर गला फाड़कर चिल्लाने और बच्चों के अधिकारों की बाते करने वाले इस कांड पर चुप हैं। वामपंथी विचारों वाली मीडिया चुप है। अवार्ड वापसी गैंग भी खामोश हैं। इडुक्की जिले में इस वारदात को सुनियोजित तरीके से अंजाम देने वाले माकपा नेता के खिलाफ देश भर में धरना प्रदर्शन तो दूर की बात है विरोध की एक आवाज नहीं सुनाई दे रही है। ऐसा नहीं है कि माकपा के किसी कैडर ने इस तरह का कोई पहला अपराध किया हो। राज्य के पलक्कड़ जिले के वलायर में दो छोटी बहनों के साथ भी वर्षों तक दुष्कर्म होता रहा और बाद में इन दोनों को भी संदिग्ध हालात में फांसी पर लटका कर मारा डाला गया।
अदालत ने अब इस मामले की जांच सीबीआइ को सौंप दी है। इस मामले में भी आरोपित सत्तारूढ़ माकपा का कार्यकर्ता ही है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि जिला बाल अधिकार आयोग ने अदालत में आरोपित का ही बचाव किया है। इस मामले की जांच को दूसरी दिशा देने वाले जिले के पुलिस अधीक्षक को माकपा सरकार ने प्रमोशन दे दिया है।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!