निर्धारित मूल्य पर राशन बेचने के लिए सीएमओ नारायण साहू ने व्यावसायिको को दिए निर्देश

बसना(काकाखबरीलाल)। बढ़ते कोरोना वायरस से पूरे प्रदेश में लॉक डाउन है। प्रदेश के साथ बसना नगर में भी लॉक डाउन का पूर्ण सहयोग किया जा रहा है, लेकिन इस लॉक डाउन के स्थिति का नाजायज फायदा उठाने में व्यवसायी जुट गये हैं। स्थिति यह है कि राशन सामग्री समेत सब्जी व फल की दर में बेतहाशा वृद्धि कर दी है। इससे आम उपभोक्ताओं में रोष देखा जा रहा है। दुसरी ओर प्रशासन इन कालाबाजारियो पर सख्त दिखाई दे रहे है, फिलहाल एक दिन पूर्व बसना नगर में प्रमुख 3 किराना दुकाने को प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा छापामार की कार्यवाही की। छापामार कार्रवाई के पश्चात 28 मार्च शनिवार को मुख्य नगर पंचायत अधिकारी नारायण साहू द्वारा समस्त राशन सामग्री सब्जी फल इत्यादि सामग्रियों का उचित मुख्य निर्धारित की गई है।
ज्ञात हो कि या अंचल पिछड़ा हुआ अंचल में गिना जाता है, जहां लोग दो वक्त की रोटी के लिए मजदूरी करके अपना और अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं और अभी ऐसा समय आ चुका है मजदूर अपने घर से बाहर निकल भी नहीं सकता इन रोजमर्रा की जिंदगी में मजदूरों के पास नहीं पैसा है और नहीं दो वक्त की रोटी के लिए अनाज और आप ऐसी स्थिति में है, सामान नहीं मिलने के कारण मजदूर सामान लेने के लिए बसना नहीं आते हैं और ऐसी स्थिति में राशन सामान के संचालकों द्वारा अधिक मूल्यों पर सामग्री दिया जा रहा है जिस पर उनके द्वारा प्रशासन को अवगत कराया गया जिसके तहत तत्काल ही प्रशासन तक ज्ञान लेकर उन पर छापेमारी की कार्यवाही की है।
नगर पंचायत ने किया उचित मूल्य की सामग्री पर कीमते निर्धारित
मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत बसना नारायण साहू द्वारा दुकान संचालकों व विक्रेताओं को पत्र के माध्यम से आदेशित किया है कि नगर पंचायत बसना क्षेत्र अंतर्गत समस्त किराना दुकानों के संचालको को कोरोना वायरस के संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए आपके दुकानों में उपलब्ध राशन सामग्री का विक्रय जनगणना सूची निर्धारित की गई है जिसमें अरहर दाल ₹75, ₹80, ₹90 किलो, चना दाल ₹65 किलो, सोयाबीन बड़ी ₹65 किलो, चिवडा ₹32 किलो, सरसों तेल ₹115 किलो, शक्कर 38 एवं ₹40 किलो, सूजी ₹32 किलो, मैदा ₹30 किलो, बेसन 60, 70 एवं ₹80 किलो, आलू 20 एवं ₹25 किलो, प्याज ₹20, 25 किलो, मसूर दाल ₹60 किलो, आटा ₹27.50किलो, आयोडीन नमक 10 से ₹20 किलो, चावल ₹35 किलो, साधारण चावल ₹25 किलो आदेश को तत्काल लागू किया गया है।
बसना से मनहरण सोनवानी की रिपोर्ट



























