टिप्पणी विशेषबड़ी खबरराजनिती

अखिलेश यादव । अगर सच में नारी का सम्मान करती है तो नरेश अग्रवाल पर कार्रवाई करे:

देश दुनिया / समाजवादी पार्टी से राज्यसभा सांसद जया बच्चन पर की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने पलटवार किया है। अखिलेश यादव ने बीजेपी नेता नरेश अग्रवाल के बयान की कड़ी निंदा की है
अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा कि यह फिल्म जगत के साथ ही भारत की हर महिला का भी अपमान है। भाजपा अगर सच में नारी का सम्मान करती है तो तत्काल उनके ख़िलाफ कदम उठाए। अखिलेश यादव ने महिला आयोग से भी मांग की कि नरेश अग्रवाल पर कार्रवाई की जानी चाहिए। .

सोमवार को नरेश अग्रवाल बीजेपी में शामिल हुए थे। इस मौके पर उन्होंने सपा द्वारा राज्यसभा का टिकट काटने पर गहरी नाराजगी जाहिर की और अभिनेत्री सह सपा सांसद जया बच्चन पर निशाना साधते हुए कहा फिल्मों में काम करने वाली के चक्कर में मेरा टिकट काट दिया।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!