बसनाबागबाहरामहासमुंदसरायपाली

चनाट सरपंच हेमकुंवर रमेश पटेल बने सर्वसम्मति से सरपंच संघ जिलाध्यक्ष

महासमुंद(काकाखबरीलाल)। महासमुंद सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष का चयन शनिवार को सर्किट हाउस महासमुंद में पांचों ब्लाक महासमुन्द बागबाहरा पिथौरा बसना व सरायपाली के ब्लॉक अध्यक्षों के द्वारा सर्वसहमति संपन्न हुआ। बसना जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत चनाट के सरपंच हेमकुंवर रमेश पटेल को निर्विरोध सरपंच संघ महासमुंद का जिलाध्यक्ष चुना गया।बता दें कि वर्तमान में बसना जनपद पंचायत सरपंच संघ के अध्यक्ष भी हैं.
जिलाध्यक्ष चुनने के बाद नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष हेमकुंवर रमेश पटेल ने कहा कि जिले के सरपंचों ने उन्हें जो नई जिम्मेदारी दी है, उसे सबको साथ लेकर सबके सहयोग से निभाने का प्रयास करेंगे। सरपंचों की विभिन्न मांगों एवं समस्याओं के समाधान को लेकर राज्य स्तर पर भी प्रयास करेंगे। अधिकारियों आम जनता के बीच की कड़ी बनकर ग्रामीण क्षेत्र का सर्वांगीण विकास कराना ही सरपंच संघ का प्रयास रहेगा।
इस दौरान पदाधिकारी के रूप में उपाध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा बागबाहरा,देवा नायक महासमुन्द,विद्याधर पटेल पिथौरा, निलेन्द्री मोहन लाल साव बसना, पूर्णिमा मूलचंद चन्द्राकर बागबाहरा, हिरेन्द्र पटेल सरायपाली, नन्द कुमार निषाद बागबाहरा, डोल चंद नायक बसना इन सभी सरपंचों का चयन जिला पदाधिकारियों के रूप में किया गया। जिले की कई ग्राम पंचायतों के सरपंच उपस्थित थे उक्त नियुक्ति पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जयंत चौधरी समेत कई सरपंचों गणमान्य लोगों ने खुशी जताई।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!