सरायपाली
सरायपाली: पूरक परीक्षा आज



सरायपाली( काकाखबरीलाल).स्व. राजा वीरेंद्र बहादुर
सिंह शासकीय महाविद्यालय सरायपाली
में आज 6 नवंबर को बीए प्रथम, द्वितीय
एवं तृतीय वर्ष हेतु पूरक परीक्षा का
आयोजन किया गया है। कल दोपहर 3
से शाम 6 बजे तक आयोजित इस
पूरक परीक्षा में बसना, सरायपाली,
बलौदा, पिरदा व रामचण्डी कॉलेज में
अध्यनरत आधार पाठ्यक्रम अंग्रेजी
भाषा के परीक्षार्थी भाग लेंगे। परीक्षा केंद्र
स्व. राजा वीरेंद्र बहादुर सिंह शासकीय
महाविद्यालय, शासकीय कन्या उच्चतर
माध्यमिक विद्यालय तथा माधवराव
सदाशिवराव गोलवलकर शासकीय
उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरायपाली
आकाशवाणी के सामने को बनाया गया
है। रोल नंबर के अनुसार बैठक
व्यवस्था महाविद्यालय के सूचना पटल
पर अंकित किया गया है। प्राचार्य ने
सभी विद्यार्थियों से समय पूर्व परीक्षा
केन्द्रों में पहुंचने की अपील की है।
AD#1
























