बागबाहरा

बागबाहरा: घर का दरवाजा तोड़कर जेवरात ले उडे़ चोर

बागबाहरा (काकाखबरीलाल).थाना अंतर्गत

वार्ड 5 में 2 जनवरी की रात अज्ञात

ने प्रार्थी के घर का दरवाजा तोड़कर

सोने के जेवरात व नगद 33 हजार

रूपये की चोरी कर ली। पुलिस से

मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी सुदन

महानंद पिता जीवर्धन महानंद 55 वर्ष

गणेश पारा वार्ड 5 निवासी ने इसकी

रिपोर्ट थाने में दर्ज करायी है। रिपोर्ट में

बताया कि अज्ञात दरवाजा तोड़कर घर

में प्रवेश किया। पश्चात वहां आलमारी

में रखा दो नग सोने का लॉकेट 2

हजार 1 सोने की बाली कीमत एक

हजार रूपये के अलावा वहीं रखी नगद

राशि 30 हजार भी अज्ञात चोर ले

गया। बहरहाल, प्रार्थी की सूचना पर

पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ भादवि

की धारा 457,380 के तहत अपराध

दर्ज कर विवेचना कार्रवाई में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!