जिला स्तरीय कबड्डी, खो-खो एवं एथलेटिक्स प्रतियोगिता 23 दिसंबर को


महासमुंद। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय के जन्मशती समारोह वर्ष 2017-18 के अवसर पर 23 दिसंबर को जिला स्तरीय कबड्डी, खो-खो एवं एथलेटिक्स खेल-कूल प्रतियोगिता का आयोजन सुबह 10 बजे से वन विभाग के खेल मैदान में किया जाएगा। जिला खेल अधिकारी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में जिले के सभी विकासखंडों से चयनित 14 एवं 17 वर्ष से कम आयु वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ी भाग ले सकते है। इसी प्रकार विकासखण्ड स्तरीय मैराथन दौड़ का आयोजन 25 दिसंबर को बागबाहरा एवं बसना, 26 दिसंबर को सरायपाली एवं पिथौरा, 27 दिसंबर को महासमुंद विकासखंड के झलप में किया जाएगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए विकासखंड प्रभारी सरायपाली सुश्री शुभ्रा डड़सेना, मोबाईल नंबर 9753578912, बागबाहरा श्री हिरेन्द्र देवांगन मोबाईल नंबर, 9009187503, बसना श्री हेमंत बारिक मोबाईल नंबर 8770752697, पिथौरा श्री राजेश साहू मोबाईल नंबर 9977940037 एवं महासमुंद के मोबाईल नंबर 9770752697 तथा दूरभाष क्रमांक 07724- 224518 से संपर्क किया जा सकता है। विकासखंड स्तरीय मैराथन दौड़ में महिला एवं पुरूष दोनों वर्ग के प्रथम से दसवां स्थान तक के विजेता धावकों को क्रमशः प्रथम एक हजार, द्वितीय 500, तृतीय 300 एवं चतुर्थ 200 एवं छठवां से दसवां स्थान प्राप्त करने वाले को 100 रूपए की नगद पुरस्कार प्रदान की जाएगी। विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता में महिला वर्ग के लिए 5 किमी एवं पुरूष वर्ग के लिए 10 किमी की दूरी निर्धारित की गई है।























