तुमगांव: डीजल चोरी मामला दर्ज



तुमगाँव (काकाखबरीलाल).परमेश्वर चौहान ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम देवरूम थाना राजादेवरी जिला बलौदाबाजार में रहता है, कक्षा 08वीं तक पढाई किया है। मजदुरी का काम करता है । ग्राम देवरूम श्री शिवम राईस मील में करीबन 05 वर्षो से काम कर रहा है । दिनांक 28.05.24 को ट्रक क्रं0 CG 04 JC 3828 में 603 पैकेट धान, ड्रायवर चन्द्रपाल राणा के साथ भरकर रात्रि करीबन 11.00 बजे नयापारा कुर्रा शिवम राईस मील बेंचने के लिए ले जा रहे थे कि रात्रि करीबन 12.30 पिथौरा पहुंचे थे । पिथौरा से करीबन 01.00 बजे रवाना होकर ग्राम जामपाली पहुंच कर ढाबा में खाना खाये और करीबन 02.00 बजे वहां से निकलकर करीबन 02.45 बजे कोडार पहुंचकर ट्रक के टायर गरम हो जाने से ट्रक को खडी कर ट्रक में ही बैठकर ट्रक के टायर को टण्डा होने का इंतजार कर रहे थे उसी समय सफेद रंग के स्कार्पियो जैसे वाहन आकर ट्रक के डीजल टंकी के पास अपने वाहन को खडी कर दिये और दो अज्ञात व्यक्ति गाडी के पास खडे हो गये जिसे देखकर डर से गाड़ी से नहीं उतरे, कुछ देर बाद जब सफेद रंग के स्कार्पियो जैसा वाहन वहां से चला गया तब ट्रक से उतरकर देखे तो ट्रक के डीजल टंकी में भरी डीजल करीबन 200 लीटर कीमती 19200/- रूपये को स्कार्पियो जैसा सफेद वाहन में आये अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चोरी कर ले गये । रात्रि होने से तत्काल रिपोर्ट कराने नहीं आया था , घटना की जानकारी अपने मालिक जगमोहन लाल नायक को दिया पुलिस ने 379-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।


























