तुमगांव: तूम लोग यहां पर क्यों बैठे हो कहकर पिटाई जानिए मामला

तुमगाव@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत गाली गलौज कर हाथ मुक्का से पिटाई का मामला सामने आया है। टोमन साहु ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम खैरझिटी में रहता है, श्रीराम फाईनेंस में काम करता है । दिनांक 20.10.2025 को कलेश्वर यादव द्वारा गाडी खरीदने की खुशी में अपने दोस्त कलेश्वर यादव, दशरथ ध्रुव, एवं पोषण के साथ संतोष सिन्हा के मेडिकल दुकान के आगे खेत के पास बैठे थे करीबन रात्रि 08.30 बजे गांव का हेतराम भास्कर वहां पर आया और तूम लोग यहां पर क्यों बैठे हो कहकर गंदी गंदी गाली गलौच करने लगा जिसे गाली गलौच करने से मना करने पर अपने परिवार के ईतवारी भास्कर, सुरेखा भास्कर, निर्मला भास्कर को आवाज देकर वहां पर बुलाया और सभी मिलकर अश्लील गाली गलौच करते हुए हांथ मुक्का से मारपीट किये है तथा जान से मारने की धमकी दिये हैं मारपीट करने से बांए कान में अंदरूनी चोंट लगा है, तथा दोस्तों को भी मारपीट करने से चोंट आकर दर्द हो रहा है । घटना को कामता ध्रुव एवं टोकेश्वर साहू देखे सुने है । पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(3)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
























