छत्तीसगढ़

छतीसगढ़ के प्रगतिशील किसान की चर्चा देशभर में, कल दिल्ली में नवाजे जाएंगे अंतर्राष्ट्रीय कबीर अवार्ड

खेतों पर रात-दिन एक करने वाले किसानों को जब राष्ट्रीय सम्मान मिले तो यह गौरव की बात हो जाती है। छत्तीसगढ़ से ऐसे ही एक नवाचारी प्रगतिशील किसान हैं किशोर राजपूत। जिन्हें अंतर्राष्ट्रीय कबीर अवार्ड सम्मान 2022 के लिए चुना गया है। चयन समिति ने सर्व सम्मति से छत्तीसगढ़ राज्य के बेमेतरा जिले के नगर पंचायत नवागढ़ के युवा प्रगतिशील किसान किशोर कुमार राजपूत को चुना है। देश के प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय कबीर अवार्ड सम्मान के लिए किशोर राजपूत दिल्ली रवाना हो गए है। इसके पहले वह नईदुनिया से बातचीत में बताते हैं कि इस अवार्ड के मिलने के बाद उनका आत्मविश्वास अधिक हो गया है। किशोर राजपूत को यह पुरस्कार कल यानी 20 मार्च 2022 को भारत के संविधान क्लब संसद मार्ग, आरबीआइ बैंक के पीछे संसद मार्ग एरिया कांस्टीट्यूशन क्लब आफ इंडिया नई दिल्ली में मिलेगा। देश के उच्च न्यायालय खंड पीठ इंदौर मध्यप्रदेश के उप शासकीय अधिवक्ता राजेंद्र सिंह सूर्यवंशी संयोजक हैं। सम्मान समारोह में देश के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले 100 लोगों को सम्मानित किया जाएगा जिसमें सिर्फ 4 किसानों को सम्मानित करने का निर्णय लिया है सम्मान स्वरूप प्रमाण पत्र,शील्ड,और स्मारिका दिया जाएगा ।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!