छत्तीसगढ़

चार सायक्लिस्ट ने कर दिया कमाल, 36 घंटों में पूरा 600 किलोमीटर सायकिल चलाने का चैलेंज, जीता सुपर रेडोनियर्स का खिताब

एयोडेक्स इंडिया और रायपुर रेंडोनियर्स की ओर से 40 घंटे में 600 किमी. की दूरी सायकिल चलाकर पूरी करने की प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें रायपुर के चार सायक्लिस्ट ने चैलेंज पूरा करने में सफलता हासिल की। 26, 27 फरवरी को आयोजित किए गए इस चैलेंज को रायपुर के सुरेश दुआ (45 वर्ष), डॉ. मनोज कुशवाहा (44 वर्ष), डॉ. अभिषेक पाड़ी (35 वर्ष) और इंद्रसेन अग्रवाल (53 वर्ष) ने 4 घंटे पहले पूरा करने की उपलब्धि हासिल की। चारो सायक्लिस्ट ने रायपुर से सफर शुरू किया और पिथौरा से सोलेहा (ओडिशा) होते हुए फिर से वापस रायपुर, बिलासपुर और वापस रायपुर आकर 600 किमी. का सफर 36 घंटों में ही पूरा कर लिया। इन सभी सायक्लिस्टों को सुपर रेडोनियर्स को खिताब देकर सम्मानित किया गया।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!