सरायपाली

सरायपाली :शक के संदेह पर जबरन मारपीट

सरायपाली (काकाखबरीलाल). ग्राम पाटसेन्द्री निवासी सूरज ने आरक्षी केन्द्र में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनका वर्तमान में पुराना अस्पताल अग्रवाल पान ठेला के बगल में उनका सेलून का दुकान है। उनकी पहचान की पूर्णिमा विश्वकर्मा 2000 रुपए उधारी में मांगी थी, जिसे 12 फरवरी को रात्रि 10 बजे दुकान बंद कर रुपए छोड़ने उनके घर जा रहा था। ओम सांई ज्वेलर्स के पास पूर्णिमा का भाई रितेश विश्वकर्मा, गोलू यादव, छोटू उर्फ दयाराम बरेठ व यश यादव चारों प्रार्थी को पूर्णिमा के साथ शक संदेह कर अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट किए। मारपीट करने से सूरज के होठ, मुंह, नाक, बांये आंख, दाहिने कान, पेट, बांया भूजा व अन्य जगहों पर चोट लगा है। प्रार्थी के रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 323, 506, 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!