नौकरी विज्ञापन : छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग में आज से 143 पदों पर भर्ती प्रक्रिया आज से शुरू, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

रायपुर(काकाखबरीलाल)। छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग (सीजीपीएससी) द्वारा इस वर्ष प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आज से सीजी पीएससी की अधिकारिक वेबसाइट पर अभ्यर्थी इस वर्ष की भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए आवेदन कर सकेंगे। इस वर्ष लोक सेवा आयोग द्वारा कुल 143 पदाें पर अधिकारियों की भर्ती की जाएगी। इसमें प्रमुख रूप से राज्य सिविल सेवा के तहत डिप्टी कलेक्टर, राज्य पुलिस सेवा के तरह डीएसपी, राजस्व विभाग के अधीन तहसीलदार, श्रम अधिकारी, विभिन्न विभागों के परियोजना अधिकारियों सहित अन्य पद शामिल हैं। अभ्यार्थियों को राज्य लोकसेवा आयोग की वेबसाइट के माध्यम से आवेदन करना होगा, इसके लिए लिंक सक्रिय हो गई है।
आवेदन की अंतिम तिथि 12 जनवरी 2021 है। आप घर बैठे सीजीपीएससी की वेबसाइट पर जाकर आवेदन जमा कर सकते हैं और ऑनलाइन शुल्क भी जमा कर सकते हैं। इस वर्ष की प्रारंभिक परीक्षा 14 फरवरी 2021 को राज्य के सभी प्रमुख शहरों में आयोजित होगी। मुख्य परीक्षा 18 जून 2021 से शुरू होगी। रायपुर समेत 16 जिलों प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसी तरह से मुख्य परीक्षा के लिए रायपुर, अंबिकापुर, बिलासपुर, दुर्ग-भिलाई, जगदलपुर में केंद्र बनाए जाएंगे। प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थी पात्र होंगे, जिसके लिए दोबारा आनलाइन आवेदन करना होगा। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री है।
इन पदों के लिए आयोजित होगी परीक्षा
डिप्टी कलेक्टर- 30
उपपुलिस अधीक्षक- छह (बैकलाग दो)
नायब तहसीलदार, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग- 20
आबकारी उप निरीक्षक,वाणिज्यिक कर पंजीयन विभाग- 17
छत्तीसगढ़ अधीनस्थ लेखा सेवा, वित्त एवं योजना विभाग-15
सहकारी निरीक्षक/सहकारिता विस्तार अधिकारी, सहकारिता विभाग-10
राज्य वित्त सेवा- 15
राज्य कर सहायक आयुक्त- पांच
सहायक जेल अधीक्षक- चार
जिला आबकारी अधिकारी- चार
मुख्य नगर पालिका अधिकारी वर्ग-ग, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग- चार
सहायक संचालक, समाज कल्याण विभाग- एक
सहायक संचालक, आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग- दो
सहायक पंजीयक, सहकारी संस्थाये सहकारिता विभाग-एक
मुख्य नगर पालिका अधिकारी वर्ग-ख, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग-दो
बाल विकास परियोजना अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग- चार
उप पंजीयक, वाणिज्यिक कर पंजीयन विभाग- एक
























