साइबर अपराध जागरूकता के संबंध में पांच दिवसीय कार्यशाला का आज अंतिम दिन.

शुकदेव वैष्णव,राजधानी ब्यूरो/काकाखबरीलाल/बसना: महासमुन्द पुलिस और यूनिसेफ छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में महासमुन्द जिले के विकासखण्ड महासमुन्द, पिथौरा, बसना, सराईपाली, बागबाहरा में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को “साइबर- अपराध” के संबंध में जागरूक करने के लिए 05 दिवसीय बाल ऑनलाइन सुरक्षा पर ब्लॉक स्तर संवेदीकरण कार्यक्रम कार्यशाला पर का आयोजन दिनांक 26 जुलाई 2018 से 30 जुलाई 2018 तक किया गया। ब्लॉक स्तर साइबर अपराध संवेदीकरण कार्यक्रम कार्यशाला का समापन टाउन हॉल, बागबाहरा में किया गया।

जिसमें मुख्य अतिथि श्रीमती चेतना देसाई, बाल संरक्षण अधिकारी, यूनिसेफ छत्तीसगढ़ रायपुर, श्री उरांव ध्रुव, विकासखण्ड शिक्षाधिकारी बागबाहरा, श्री रूपेश डांडे अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बागबाहरा, श्री राजीव नाहर, थाना प्रभारी, बागबाहरा प्रमुख रूप से उपस्थित थे। ब्लॉकवार आयोजित इस कार्यशाला में महासमुन्द जिले के विभिन्न शालाओं के लगभग 3500 छात्र-छात्राओं और 200 पालक-शिक्षकों को श्री विनित कुमार, साइबर विशेषज्ञ, साइबर पीस फाउंडेशन, रांची, झारखंड और श्री राज पगारिया, साइबर विशेषज्ञ, भोपाल के द्वारा साइबर अपराध जैसे व्हाट्सएप, फेसबुक, इंटरनेट के माध्यम से होने वाले ठगी, ATM से संबंधित फ़ोन कॉल आने पर क्या करना चाहिए और बचाव के तरीकों पर विस्तृत और लाभदायक जानकारी प्रदान किया गया है। साइबर अपराध जागरूकता कार्यक्रम के दौरान जिले के छात्र छात्राओं में अत्याधिक उत्साह देखा गया और साइबर विशेषज्ञ द्वारा दिए गए साइबर अपराध से संबंधित जानकारियों को बहोत ही उपयोगी और लाभप्रद बताये है। साथ ही साथ विभिन्न शालाओं के शिक्षकों ने भी महासमुन्द पुलिस और यूनिसेफ के संयुक्त भगीदारी में बच्चों और आमजनों के लिये चलाये जा रहे इस जागरूकता अभियान की सराहना करते हुए भविष्य में भी इस अभियान को जारी रखने हेतु बताये है।





























