सरायपाली

सरायपाली:खो-खो महिला प्रतियोगिता में चयनित हुई जान्हवी

विश्वविद्यालय स्तरीय खो-खो महिला प्रतियोगिता में चयनित हुई जान्हवी कैवत-

स्वर्गीय राजा वीरेंद्र बहादुर शासकीय महाविद्यालय सरायपाली के बीए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा -जान्हवी कैवत‌ का चयन विश्वविद्यालय स्तरीय खो-खो महिला प्रतियोगिता में हुआ है। जो अत्यंत गौरव की बात है। जान्हवी कैवत द्वारा लगातार सेक्टर स्तरीय एवं राज्य स्तरीय खो-खो महिला प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन किया गया तथा इनके द्वारा महाविद्यालय की खो-खो महिला टीम को सेक्टर स्तरीय प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त करने में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया गया‌ था। विश्वविद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित होने पर महाविद्यालय के प्राचार्य श्री पीके भोई, क्रीड़ा प्रभारी श्री राजकिशोर पटेल क्रीड़ा अधिकारी श्री प्रवीण कुमार साहू एवं महाविद्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी गण द्वारा छात्रा के भविष्य में भी अच्छा प्रदर्शन की अपेक्षा करते हुए ,उत्साहित कर आशीर्वाद ज्ञापित किया गया एवं शुभकामनाएं दी गई।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!