बसना:अरेकेलडीपा दुर्गा चौक के पास बाईक चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाते हुए मारी ठोकर बाईक क्षतिग्रस्त

बसना@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत मोटर साइकिल चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाते हुए मोटर साइकिल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे बाईक क्षतिग्रस्त हो गया है व बाईक चालक को चोट आई है। नेपाल पटेल ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम पौंसरा का रहने वाला है खेती किसानी का काम करता है दिनांक 11/11/2025 सुबह अपने ग्राम पौंसरा से अपनी मोटर सायकल सुपर स्प्लेण्डर क्रमांक CG06 GE 9753 में अपनी पत्नि नीलान्द्री पटेल के साथ ग्राम मुढपहार रिस्तेदारी में जा रहा था कि लगभग 11.00 बजे अरेकेलडीपा दुर्गा चौक तीराहा के पास पहुंचा था कि मोटर सायकल यामाहा R15 लाल रंग के चालक भागीरथी दास निवासी ग्राम रेमडा द्वारा अपने वाहन को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक खतरनाक ढंग से चलाकर मोटर सायकल को साईड से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे वह स्वयं एवं पत्नी नीलान्द्री पटेल रोड पर मोटर सायकल सहित गिर गये जिस कारण मोटर सायकल क्षतिग्रस्त हो गया एवं स्वयं को सामान्य चोट आई है तथा पत्नि के बांए पैर एवं शरीर में चोंट लगा है उक्त घटना के बाद स्वयं और दामाद कुंतभोज आटो की मदद से सीएचसी बसना प्राथमिक उपचार बाद डॉ0 साहब द्वारा पत्नि नीलान्द्री पटेल को ईलाज हेतु रिफर करने से श्याम अस्पताल भंवरपुर में ईलाज के लिये भर्ती कराकर ईलाज कराएं है। पुलिस ने 184-LKS, 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।


























