सरायपाली

बलौदा:ट्रेक्टर चालक ने  तेज लापरवाहीपूर्वक चलाते मारी ठोकर मामला दर्ज

बलौदा@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत ट्रेक्टर चालक ने  ट्रेक्टर को तेज व लापरवाहीपूर्वक चलाते  यूवक को ठोकर मार दी जिस पर मामला दर्ज किया गया है।भजेराम सोना ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम जामपाली में रहता है, खेती-मजदूरी का काम करता है, कक्षा चौंथी तक पढा-लिखा है। दिनांक 16/03/2025 को अपनें खेत से लकड़ी लानें के लिये बनिहार खोजनें गया था, वहां से वापस आ रहा था कि लगभग 05.00 बजे गली में लगे सार्वजनिक पानी टंकी के पास पहुंचा था कि पीछे से आ रही ट्रेक्टर का चालक सुमन सिदार अपनें ट्रेक्टर को तेज व लापरवाहीपूर्वक चलाते लाकर  पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया। एक्सीडेंट करनें से  वहीं पर जमीन में गिर गया, जिससे  बांए आँख के उपर माथे में एवं बांए तरफ कमर में चोट लगा है। माथे में चोट लगनें से खून निकला है। घटना को दीदी तिलोतमा टंकी में पानी भरते समय देखी है तथा  पत्नि को बतायी है, तब  परिवार वाले  ईलाज करानें सरायपाली ओम् अस्पताल ले गये। ईलाज दौरान  बहन तिलोतमा बताई कि ट्रेक्टर को गांव का सुमन सिदार चला रहा था, एक्सीडेंट के बाद ट्रेक्टर को वहीं छोड़कर कूद कर भाग गया। पुलिस ने 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!