छत्तीसगढ़

मधुमक्खियों ने यूवक पर बोला धावा

गर्मी के मौसम में महुआ बीनने का सिलसिला शुरू होते ही जंगलों में खतरा भी बढ़ने लगा है. बालोद जिले के आदिवासी विकासखंड डौंडी के चिहरो गांव में आज सुबह एक ग्रामीण पर मधुमक्खियों ने अचानक हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. हमले के बाद ग्रामीणों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद घायल को डौंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया है.घायल व्यक्ति की पहचान हरि राम के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि हरि राम सुबह महुआ बीनने जंगल गया हुआ था, तभी वहां मधुमक्खियों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया. इस हमले में वह बुरी तरह घायल हो गया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!