दिल्ली

जल्द ही आरबीआई खत्म करेगा ATM कार्ड डिक्‍लाइन फीस जाने इससे जुडी़ बातें

दिल्ली (काका खबरीलाल). अगर आपके बैंक खाते में पर्याप्त बैंलस नहीं है. ऐसे में आप एटीएम पर जाते हैं और अपने एटीएम से कैश निकालने की कोशिश या फिर डेबिट कार्ड से पेमेंट करते है. तो बैंक आपसे चार्जेस वसूलता है. यह चार्ज पेनाल्‍टी के तौर पर आपसे वसूले जाते है. इन्हीं को ट्रांजैक्‍शन डिक्‍लाइन फीस कहते हैं. अब इन्हें खत्म करने की बात की जा रही है.3-5 फरवरी को आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) बैठक करने वाली है. ऑल इंडिया बैंक डिपॉजिटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) से डेबिट कार्ड पर ‘ट्रांजैक्‍शन डिक्‍लाइन फीस’ खत्‍म करने की मांग की है. RBI पॉलिसी बैठक से पहले आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास से संगठन ने यह मांग की है. एसोसिएशन ने इस चार्ज को अनुचित करार दिया है.

एसोसिएशन ने कहा कि डिजिटल तरीके से भुगतान करने वाले ग्राहक पर इस तरह की भारी-भरकम पेनल्टी लगाना ये गैर-वाजिब है. लोग इसके चलते डिजिटल पेमेंट से दूरी बनाते हैं. यह बात उन लोगों के मामले में ज्‍यादा लागू होती है जो कमजोर तबके से आते हैं. इनके खातों में हमेशा पर्याप्‍त बैलेंस नहीं होता है.

एसोसिएशन ने कहा कि ये चार्ज न केवल अनुचित हैं, बल्कि ‘ट्रांजैक्‍शन डिक्‍लाइन’ के सिद्धांतों के खिलाफ भी हैं. इसके पीछे मुख्य वजह थर्ड-पार्टी को चेक जारी करने जैसी नहीं है. इसके बजाय यह एक डिपॉजिटर के ब्रांच में जाने और कैश निकालने की कोशिश करने जैसा है. इसके अलावा ऐसे ट्रांजैक्‍शन में कार्ड जारी करने वाले बैंक की कोई लागत भी जुड़ी नहीं होती है.डेबिट कार्ड पर ‘ट्रांजैक्‍शन डिक्‍लाइन चार्ज’ के तौर पर बैंक लोगों से 25 रुपये के साथ जीएसटी वसूलते हैं. यह चार्ज पेनाल्‍टी के तौर पर वसूला जाता है. ऐसा तब होता है जब कोई व्‍यक्ति खाते में पर्याप्‍त बैलेंस न होने पर एटीएम से कैश निकालने की कोशिश या फिर डेबिट कार्ड से पेमेंट करता है. इसे आप चेक बाउंस होने के चार्ज का डिजिटल वर्जन कह सकते हैं.State Bank of India-देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI अपने ग्राहकों से एटीएम ट्रांजेक्शन फेल होने पर 20 रुपए जुर्माने के रूप में लेता है, जिसको आपको जीएसटी के साथ चुकाना होता है. HDFC Bank-एचडीएफसी बैंक ओर से ट्रांजेक्शन फेल होने पर 25 रुपए चार्ज के रूप में वसूले जाते हैं. आपको बता दें इसके साथ में आपको टैक्स भी देना होता है.

IDBI Bank-सरकारी से प्राइवेट हुए आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) का कोई ग्राहक दूसरे बैंक के ATM से पैसे निकालता है और कम बैलेंस के कारण ट्रांजेक्शन फेल हो जाता है तो हर फेल ट्रांजेक्शन के लिए 20 रुपए चार्ज देना होगा.

YES Bank-यस बैंक के खाताधारकों को बैलेंस कम होने पर 25 रुपए चार्ज के रूप में देने होते हैं. Axis Bank के ग्राहकों को भी एटीएम से ट्रांजेक्शन फेल होने पर 25 रुपए चार्ज के रूप में देने होते हैं.

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!