भंवरपुर

भाजयूमो मंडल भंवरपुर के युवा मोर्चा ने CM BAGHEL का किया पुतला दहन

भंवरपुर (काकाखबरीलाल)। बेरोजगार युवक द्वारा मुख्यमंत्री के निवास के सामने किए गए आत्मदाह के प्रयास के बाद आज पूरे छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश आवाहन पर भाजपा मंडल भंवरपुर युवा मोर्चा ने भूपेश बघेल का पुतला दहन किया गया।

युवा मोर्चा भंवरपुर पदाधिकारियों एंव सदस्यों ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष माननीय विजय शर्मा के आह्वान पर पूरे प्रदेश में युवा मोर्चा के पदाधिकारी अपने घरों पर आज कांग्रेश की दमनकारी सरकार भूपेश बघेल का पुतला दहन किया गया।
विगत पिछले दिनों धमतरी के बेरोजगार युवा सिन्हा जी को मुख्यमंत्री से मिलने का समय नहीं दिया गया बेरोजगार युवाओं ने मुख्यमंत्री निवास के सामने अपने आप को आग लगा लिया युवाओं को ठगने वाली सरकार बेरोजगारी भत्ता का वादा करने वाली झूठी सरकार जो युवाओं को ठग रही है और अपनी घोषणाओं को आधी अधूरी छोड़कर पूरी नहीं कर रही है जिसके विरोध में आज युवा मोर्चा के समस्त कार्यकर्ता गण अपने अपने निवास के बाहर भूपेश बघेल जी का पुतला दहन किया गया।

  • सरकार के वादा खिलाफी में छत्तीसगढ़ सरकार का पुतला दहन

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष विजय शर्मा एवं भाजपा जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी के निर्देश एवं युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष धनेश नायक के मार्गदर्शन पर आज पभाजयुमो मंडल भँवरपुर के युवा मोर्चा के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने छत्तीसगढ़ राज्य सरकार का बेहद ही जोरदार विरोध करते हुए पुतला दहन अपने – अपने बुथ स्तर पर किया ।

AD#1

VIJAY

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 06264640291

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!