महासमुंद: घर से चिपका कर बनाने नहीं देंगे कहते पिटाई

महासमुंद@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है।प्रेम यादव ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम चोरभट्ठी में रहता है मजदूरी का काम करता है दिनांक 09/02/2025 को दोपहर करीब 01.00 बजे अपने प्रधान मंत्री आवास योजना के तहत घर बनाने के लिये कालम जाली लगा रहा था तभी पडोसी अशोक सबर, यशवंत सबर एवं लक्ष्मीबाई सबर द्वारा एक राय होकर घर के सामने पुरानी रंजिश को लेकर हम लोग घर को हमारे घर से चिपका कर बनाने नहीं देंगे बोलते हुये अश्लील गाली गलौज देकर हाथ एवं मुक्का से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दिये हैं मारपीट करने से बायें आंख, होंठ, दोनों पैर का घुटना, दाहिने कोहनी एवं पीठ में चोंट लगा है घटना को पुत्र उमाशंकर यादव, बहू श्रीमती अन्नू यादव देखे एवं बीच बचाव किये हैं। पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।





















