
दंतेवाड़ा. अभी-अभी एक बड़ी खबर मिल रही है. दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने हमला किया है. मिल रही जानकारी के मुताबिक नकुलनार के पास विधायक भीमा मंडावी के काफिले पर नक्सलियों ने हमला किया है. नक्सलियों ने भीमा मंडावी के काफिले की एक गाड़ी को ब्लास्ट कर उड़ा दिया है. लोकसभा चुनाव के पूर्व हुए इस हमले में एक पीएसओ समेत 5 जवानों के शहीद होने की खबर मिल रही है. कहा जा रहा है अभी तक दोंनो तरफ से फायरिंग जारी है. जानकारी मिल रही है कि नक्सलियों के इस हमले में विधायक भीमा मंडावी की मौत हुई है. कहा जा रहा है कि नक्सलियों ने विधायक भीमा मंडावी की हत्या कर दी है. हालाँकि इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है. पुनः सूचना मिल रही है कि विधायक भीमा मंडावी की हत्या हो गई है. डीआईजी ने मौत की पुष्टि की है.
AD#1


























