महासमुंद : गाली गलौच कर मारपीट मामला दर्ज



महासमुंद (काकाखबरीलाल). आरक्षी केन्द्र में शेख हबीबुद्दीन ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह क्लब पारा महासमुन्द का रहने वाला है , फल बिक्री का काम करता है । कक्षा 10 वीं तक की पढाई किया है ,रात्रि पर अपने घर में था तभी करीब रात्रि 09/35 बजे राहुल साहू फोन के द्वारा सूचना दिया की वह शेख जियाउद्दीन, प्रतिक साहू, हर्ष सम्यक बंछोर के साथ पंजाब होटल के सामने खडे थे, उसी समय निखिल चन्द्राकर अपने मोटर सायकल से रायपुर रोड की तरफ से आया और शेख जियाउद्दीन को बात करना है, थोडा मेरे पास आओ तब उसने बोला की क्या बात है, दोस्तो के सामने बता दो इसी बात को लेकर निखिल चन्द्राकर के द्वारा शेख जियाउद्दीन को गंदी गंदी गाली गुफ्तार कर हाथ मुक्के से एवं अपने हाथ में रखे चवी के गुच्छा से सिर में मारा और जान सहीत मारने की धमकी दिया। सिर में चोट लगने से खून निकल रहा था जिसे ईलाज कराने RLC अस्पताल ले गया है , सूचना मिलने पर RLC अस्पताल गया और अपने लडके शेख जियाउद्दीन से बात किया तब उपरोक्त घटना के बारे में बताया । शेख जियाउद्दीन अस्पताल में भर्ती है ईलाज चल रहा है। पुलिस ने 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.
























