योग आयोग विभाग ने किया संतोष पटेल का सम्मान

काकाखबरीलाल,रायपुर:-छत्तीसगढ़ योग आयोग एवं समाज कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन का कार्यक्रम 5 अक्टूबर को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर मेमोरियल रायपुर में संभाग स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन हुआ ।जिसमें रायपुर संभाग एवं दुर्ग संभाग के मुख्य प्रशिक्षक सह प्रशिक्षक 1500 की उपस्थिति थी।इस कार्यक्रम में अतिथि श्री संजय अग्रवाल अध्यक्ष योग आ, श्री एम एल पांडे, श्रीमती गंगा अग्रवाल, श्री रवी श्रीवास, श्री महापुराण पुरोहित जी ,की गरिमामय उपस्थिति में शानदार सम्मान समारोह का आयोजन संपन्न हुआ। इस सम्मान समारोह में महासमुंद जिले से राजेंद्र वाजपेई जिला प्रभारी , डीजेंद्र कुर्रे बसना प्रभारी योग आयोग ,ममता साहू, भूमिका भोसले ,रोहित शर्मा, यशवंत चौधरी, तेजस्वनी साहू, सुरेश नंद ,रामप्यारी सि दार, अशोक टंडन, त्रिलोचन पटेल, क्रीति, बेगम ,हेमराज टंडन ,राकेश सेवक खगेंद्र कुर्रे, मनोज नीलम ,सतीश घृतलहरे अरुण बंजारे ,एवं संतोष पटेल हरिभूमि पत्रकार को प्रशस्ति पत्र एवं टी-शर्ट देकर सम्मानित किया गया ।महासमुंद जिले के क्षेत्रवासी लोगो ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।


























