सांकरा: घर से कीमती जेवरात सहित नगदी रकम हुआ पार


सांकरा@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत घर में चोरी का मामला सामने आया है। देवनाथ पटेल ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम सांकरा का निवासी है । शा.पूर्व माध्यमिक शाला बगारदरहा में प्रधान पाठक के पद पर पदस्थ है । दिनांक 21.02.2025 को प्रात: 09.30 बजे ग्राम सांकरा श्याम नगर में निवासरत मकान में मुख्य दरवाजा में ताला लगाकर सहपरिवार कुंभ मेला प्रयागराज उत्तरप्रदेश गये थे दिनांक 24.02.2025 के सुबह करीबन 04.15 बजे घर वापस आया तो देखा कि मुख्य दरवाजा में लगे कुंडी को कटर से काटकर ताला को निकालकर कुर्सी में रखे मिला तथा दरवाजा हल्का खुला मिला चोरी की शंका होने पर घर अंदर जाकर देखा तो दोनो शयन कक्ष में रखे अलमारी खुला मिला तथा अलमारी के अंदर रखे सामान बिखरा हुआ मिला अलमारीयों में रखे 01. सोना चैन 2 नग 10 ग्राम 20 ग्राम 02. हार 01 नग 45 ग्राम 03. हार 01 नग कान का सेट 40 ग्राम 04. कान का टाप एक जोडी , फुली दो नग, लाकेट दो नग, सिक्का एक नग 10 ग्राम कुल सोना 125 ग्राम किमती 380000 रुपये 05. चांदी पायल 6 जोडी 500 ग्राम कुल किमती 18000 रुपये एवं नगदी रकम 35000 रुपये कुल जुमला रकम 433000 रूपये को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है । पुलिस ने305(a)-BNS, 331(4)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।





























