खल्लारी :तेरे को देखेंगे कहकर मारपीट

खल्लारी( काकाखबरीलाल). आरक्षी केन्द्र में छबि ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम छिंदोला में रहता है , खेती किसानी काम करता है दिनांक 16.12.2022 के सुबह 8.00 बजे जब अपने घर से निकल रहा था तब उनके भतीजा इंद्रजीत चक्रधारी उनको देखकर बोला कि तुम घर के रास्ता के बंटवारा को तुम्ही बिगाड रहा है जिससे हमारा मकान नहीं बन पा रहा है तेरे को देखेंगे बोलकर अश्लील गाली गुप्तार कर पकड लिया उसके बाद उनके छोटा भाई परमानंद चक्रधारी हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा जिसे देखकर उनके पत्नी पार्वती चक्रधारी बीच बचाव करने आई तो उनके भाई बहु धनेश्वरी एवं उसकी बेटी कंचन चक्रधारी आये एवं उनके पत्नी को गंदी-गंदी अश्लील गाली गुप्तार कर हाथ मुक्का से मारपीट किये । मारपीट से उनके दाहिने घुटना एवं दाहिना कोहनी में एवं पीठ में चोट आई है,उनके पत्नी के बांये कान, कमर, पीठ, दोनो पैरो में चोट आई है । तब वह घर से बाहर बस्ती में आया तिलक राम चक्रधारी, रामजी ठाकुर, श्याम लाल ठाकुर, सजनु राम चक्रधारी को घटना के बारे में बताया। पुलिस ने 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.
























