
महासमुंद(काकाखबरीलाल)। बसना ब्लॉक के ग्राम दुरुगपाली में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है जहां 3 माह के प्रशिक्षण शिविर में समूह की महिलाओं को ग्रामीण रोजगार ग्राम उद्योग के माध्यम से जोड़ते हुए खस से क्राफ्ट बनाकर अपनी प्रतिभा को सामने लाने का मौका दिया जा रहा है प्रशिक्षण में बसना ब्लॉक के आसपास के 20 समूह की महिलाओं के द्वारा वर्तमान में प्रशिक्षण लिया जा रहा है जो खस से 90 प्रकार के डिजाइन तैयार कर अपनी प्रतिभा का सामने ला रहे हैं और अपनी कलाकारी और अपने हुनर से खत से 90 प्रकार की आकर्षक कलाकृति तैयार कर रहे हैं। आज प्रमुख सचिव मनिंदर कौर प्रशिक्षण शिविर का मुआयना करने महासमुंद जिला के कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ के साथ ग्राम दुरुग पाली पहुंची जहां उन्होंने महिलाओं के द्वारा खस से तैयार किए जा रहे कलाकृतियों को देखा उनसे बात की और उनका उत्साहवर्धन भी किया महिला समूह की महिलाओं ने प्रमुख सचिव डॉ मनिंदर कौर द्विवेदी और कलेक्टर महासमुंद के साथ जिला पंचायत सीईओ को अपने बीच पाकर काफी उत्साहित नजर आए और और अपने हाथ से बनाए गए कलाकृतियों को भी उन्होंने दिखाया जिसको देखकर अधिकारी भी काफी खुश नजर आए उन्होंने इस प्रशिक्षण शिविर का अधिक से अधिक लाभ लेने और अन्य लोगों को भी इस प्रशिक्षण से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
महासमुंद कलेक्टर डोमन सिंह ने बताया कि महिलाओं के द्वारा प्रशिक्षण शिविर में मन लगाकर प्रशिक्षण लिया जा रहा है और उनके द्वारा तैयार किए जा रही कलाकृति भी काफी मनमोहक और अच्छी क्वालिटी की है और उनके इस प्रतिभा को सामने लाने के लिए सरकार प्रयासरत हैं और उनकी इन कलाकृतियों को गांव से शहर तक लाने के लिए भी योजनाएं बनाई जा रही है और बहुत जल्द ही उनके द्वारा तैयार की जा रही मनमोहन कलाकृतियों को शहरी क्षेत्र के साथ-साथ जिला स्तर राज्य स्तर पर भी उचित बाजार मिल सके और उनके कलाकृतियों को लोगों के बीच में ज्यादा से ज्यादा पहुंचाया जा सके इसके लिए भी प्रशासन हर संभव मदद करेगा।



























