रायपुर
प्रदेश के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में खुलेंगे सैंपल कलेक्शन सेंटर

रायपुर( काकाखबरीलाल) .मध्य प्रदेश में कोरोना सैंपल्स की जांच अब शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (PHC) और ग्रामीण क्षेत्रों में किया जाएगा. इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को आदेश जारी कर दिया है. आदेश के मुताबिक पर्याप्त संख्या में कोरोना जांच के लिए ‘सैंपल कलेक्शन सेंटर’ जल्द शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं. शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में कोविड-19 ‘सैंपल कलेक्शन सेंटर’ खुलने से जांच में तेजी आएगी और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान करने में आसानी होगी.बता दें कि छत्तीसगढ़ के बीरगांव के प्राथमिक सेंटर में कोविड-19 ‘सैंपल कलेक्शन सेंटर’ शुरू किया जा चुका है. यहां पर आस-पास के लोगों की कोरोना जांच की जा रही है.
AD#1


























