सरायपाली

सरायपाली :कृमि नाशक टैबलेट बच्चों को खिलाया गया

सरायपाली (काकाखबरीलाल). शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोहदा में छग राज्य शासन द्वारा निर्देशित स्कूलों में बच्चों के उत्तम स्वास्थ्य एवं पेट के कृमि संबंधी समस्या एवं रोगों को दूर करने के लिए संस्था के प्राचार्य टीसी पटेल के मार्गदर्शन में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के बच्चों को अल्बेंडाजोल टेबलेट दिया गया। साथ में विद्यालय में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा डोल चद पटेल, डा. खंड प्रभारी स्कूल में निरीक्षण किया गया एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा स्कूल के बच्चों को इस गोली से होने वाले लाभों को बताया गया । इस कृमि नाशक टैबलेट वितरण के लिए प्रभारी व्याख्याता चक्रधर डढ़सेना के दिशा निर्देश में बच्चों को री टेबलेट खिलाया गया। इस कार्यक्रम में संस्था के शिक्षकगण के साहू, एमआर पटेल, बीएल यादव, एचआर चौधरी, बीके पटेल, वीपी गुप्ता, डीएल पटेल, एस यादव आदि उपस्थित रहे।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!