टेकनोलॉजी

Xiaomi 28 फ़रवरी को भारत में अपना Redmi Note 7 स्मार्टफोन करेगा लॉन्च

काकाखबरीलाल /टेक्नोलॉजी Xiaomi 28 फ़रवरी को भारत में अपना Redmi Note 7 स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है जिसके बारे में कंपनी ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि भी कर दी है। स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च के बाद से ही भारत में इसका बेसब्री से इंतज़ार किया जा रहा है। अब फोन के आधिकारिक लॉन्च से पहले फ्लिपकार्ट पर “नोटिफाई मी” का डेडिकेटेड पेज लाइव हो गया है। नोटिफाई मी बटन के अलावा इस पेज पर डिवाइस के कुछ खास फीचर्स का भी पता चलता है। इन फीचर्स में 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 SoC, डिज़ाइन, स्प्लैश रेजिस्टेंस और बढ़िया बैटरी लाइफ शामिल है। हालांकि, टीज़र से अधिक जानकारी नहीं मिलती है लेकिन हम पहले ही डिवाइस के बारे में सब कुछ जानते हैं क्योंकि Redmi Note 7 को पहले ही चीन में लॉन्च किया जा चुका है।

Redmi Note 7 Specification

Redmi Note 7 पहले रेड्मी फोन है जिसे ग्लास बैक, वॉटरड्रॉप नौच और फ्रंट और रियर पैनल पर 2.5D ग्लास दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 6.3 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है जो 2340×1080 पिक्सल के फुल HD+ रेज़ोल्यूशन के साथ आती है और इसका एस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 है। यह स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 SoC द्वारा संचालित है जो ओक्टा कोर प्रोसेसर है और इसे 14nm प्रोसेस पर Kryo 260 कोर्स के साथ बनाया गया है और डिवाइस में एड्रेनो 512 GPU शामिल है।

कैमरा की बात करें तो Redmi Note 7 पहला ऐसा बजट डिवाइस है जिसमें 48 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। डिवाइस के बैक पर 48 मेगापिक्सल का सैमसंग GM1 इमेज सेंसर दिया गया है और इस सेंसर के साथ एक 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी मौजूद है। रेड्मी नोट 7 के फ्रंट पर 13 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा मौजूद है। Redmi Note 7 में दिया गया कैमरा सेटअप AI फीचर्स के साथ आता है जिसमें सीन रेकोग्निशन, AI पोर्ट्रेट मोड और AI ब्यूटी मोड शामिल है।

रेड्मी नोट 7 में रियर-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है और यह ब्लू, गोल्ड, ट्वीलाइट ब्लैक कलर के विकल्पों में उपलब्ध है। कनेक्टिविटी की बात करें तो यह स्मार्टफोन Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.0, GPS, IR ब्लास्टर, एक USB टाइप-C पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक ऑफर करता है। इस स्मार्टफोन में 4,000mAh की बैटरी मौजूद है।

Redmi Note 7 कीमत

Redmi Note 7 का 3GB रैम वैरिएंट चीन में RMB 999 (लगभग Rs 10,400) और 4GB रैम वैरिएंट RMB 1,199 (लगभग Rs 12,500) की कीमत में उपलब्ध है और उम्मीद की जा रही है कि भारत में इस फोन को समान कीमत में लॉन्च किया जा सकता है।

AD#1

KakaKhabarilaal

क्षेत्र के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल काकाखबरीलाल डॉट कॉम में विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे... @09165277346

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!