बीजापुर में आदिवासियों पर हुए गोली बारी के विरोध में आदिवासी युवाओं में आक्रोश, युवाओं ने किया विरोध प्रदर्शन

भंवरपुर(काकाखबरीलाल)। सुकमा बीजापुर जिले के सरहद पर सिलेगर में पुलिस केम्प खुले जाने का विरोध करते समय पुलिस द्वारा निर्दोष आदिवासीयों पर की गई गोलीबारी से 3 आदिवासी समाज के व्यक्तियों की मौत पर आदिवासी समाज में विरोध गरमा गया है । जगह जगह धरना प्रदर्शन, आंदोलन किए जा रहे हैं। इनकी मांग उच्च स्तरीय जांच किये जाने की है । इसी तारतम्य में आज कर्राभौना गांव के युवाओं ने अपना विरोध प्रदर्शन किया।
बौखलाए आदिवासी युवाओं ने कहा कि बस्तर के सुकमा बीजापुर जिले के सरहद में सिलेगर मैं पुलिस कैंप कॉलेज जाने का विरोध हजारों आदिवासियों की भीड़ पर अचानक पुलिस द्वारा गोली चलाया गया था। तथा आंसू गैस के गोले छोड़े गए तथा मारपीट किया गया। जिसमें 3 आदिवासियों की मौत हो गई तथा दर्जनों आदिवासी घायल हो गए थे। यह पहली बार नहीं है जब बस्तर संभाग में नक्सली उन्मूलन की आड़ में आदिवासियों की हत्या किया जाता है। कोरोना काल में आदिवासियों की फर्जी मुठभेड़, फर्जी आत्म समर्पण , फर्जी हत्या जैसे अनेक मामले हो चुके हैं ।
आदिवासी समाज ने इन सबके विरोध में आदिवासीयों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आज धरने पर बैठे हुए हैं।
आज दिए गए धरने में यूथ यूनियन कर्राभौना के अध्यक्ष निलमणी सिदार के नेतृत्व में श्यामलाल सिदार, देवेश सिदार, तिजराम जगत, गणपति सिदार ,रूपधर सिदार,लोकेश सिदार, धरने पर बैठे थे।

























