देश-दुनियाबसना

अरशद खान बने आदर्श बालक शाला के शाला नायक,प्राचार्य श्री के.सी.साहू ने कराया शपथ ग्रहण

काकाखबरीलाल बसना:- शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक शाला बसना में गत दिनों विद्यार्थी परिषद् का गठन किया गया। छात्र संघ प्रभारी श्री संजय कुमार कर ने बताया कि बालक शाला की परम्परा रही है कि यहां छात्रों का मनोनयन मेरिट, छात्र के अनुशासन एवं रूचि के आधार पर किया जाता है। सत्र 2019-20 के लिए विद्यालय परिषद् के लिए 24 सदस्य जिसमें शाला नायक अरशद खान उपशाला नायक गोपाल वर्गे मनोनीत किए गए। कक्षा परिषद् में प्रति कक्षा 4 सदस्यों के मान से 56 सदस्य मनोनीत किए गए। इस प्रकार कुल 80 सदस्यों का जम्बो परिषद गठित किया गया। मनोनीत सदस्यों को प्राचार्य श्री के.सी.साहू जी ने शपथ ग्रहण कराया एवं विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे विद्यालय को स्वर्णिम उपलब्धियों की ओर ले जाएं। रासेयो के कार्यक्रम अधिकारी श्री आर.के.सोनी ने सभी सदस्यों को शुभकामना देेते हुए विद्यालय हित कार्य करने की अपील की। विद्यालय के समस्त शिक्षकों ने विद्यार्थी परिषद् को बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया है। कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन छात्र संघ प्रभारी श्री संजय कुमार कर ने किया।

AD#1

KakaKhabarilaal

क्षेत्र के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल काकाखबरीलाल डॉट कॉम में विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे... @09165277346

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!