सरायपाली : स्कार्पियो चालक ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुए सायकल सवार को मारी ठोकर मामला दर्ज

सरायपाली (काकाखबरीलाल). मिनीकेतन चौहान ने आरक्षी केन्द्र में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम बिरकोल में रहता है खेती मजदूरी का काम करता है दिनांक 03 अगस्त को उनकी लड़की तनिशा चौहान उम्र 09 वर्ष तथा उसकी सहेली रितिका बरिहा उम्र 08 वर्ष दोनों एक ही सायकल से गांव के स्कुल जा रहे थे। दिनांक 03 अगस्त के करीब 09.30 बजे जैसे ही मेनरोड बिरकोल पहुंचे थे कि स्कार्पियो वाहन क्र. CG06GA 1547 का चालक उमाशंकर पटेल साकिन पोड़ापाली अपने वाहन को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए लड़कियों के सायकल को पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे तनिशा चौहान के दाहिने पैर के घुटना के नीचे , सिर , कमर में तथा रितिका ठुड्डी , दोनों पैर , कमर में चोट आई। जिसका इलाज प्राइवेट अस्पताल में कराये हैं। घटना को गांव वाले देखे हैं। पुलिस ने 279-IPC, 337-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.
























