बसना: डम्फर चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाकर मोटर साइकिल को मारी ठोकर एक की मौत

बसना@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत डम्फर चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाकर मोटर साइकिल चालक को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे मोटर साइकिल चालक की मौत हो गया जिस पर मामला दर्ज किया गया है धनीराम ठाकुर ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम ठाकुरदिया कला में रहता है शासकीय प्राथमिक शाला जोगीदादर में प्रधान पाठक के पद पर पदस्थ है लडका कोमलजीत ठाकुर ग्राम सिरको में पोस्टमास्टर के पद पर पदस्थ है दोनों बाप बेटा बसना में मकान किराया लेकर रहते हैं सुबह 11 बजे स्कूल चला गया था। दोपहर करीब 02.00 बजे पता चला लडका का एक्सीडेंट हो गया है बसना सरकारी अस्पताल ले गये हैं तब अस्पताल बसना गया देखा लडके कोमलजीत ठाकुर की मृत्यु हो गई थी उसके सिर एवं अन्य जगह में चोटे आई हैं वहां पर पोस्टआफिस के स्टाफ से दिनेश कुमार साहू से पूछा बताया कि कोमलजीत ठाकुर अपने बिना नंबर पल्सर मोटर सायकल से मेन पोस्टआफिस बसना आ रहा था पदमपुर रोड बसना मिलन वस्त्रालय के सामने पहुंचा था कि करीब 01.20 बजे डम्फर क्र0 CG04 PD 9866 का चालक अपने वाहन को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक खतरनाक ढंग से चलाकर कोमलजीत के मोटर सायकल को पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिसे कोमलजीत ठाकुर के सिर एवं अन्य जगह चोटें आई जिसे ईलाज कराने सरकारी अस्पताल बसना लाये डाक्टर द्वारा चेक करने पर मृत्यु होना बताये तथा मोटर सायकल क्षतिग्रस्त हो गया है। पुलिस ने 184-LKS, 106(1)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
























