बागबाहरा

बागबाहरा:अश्लील गाली गलौज कर पिटाई

बागबाहरा (काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में टुकेश्वर ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह   ग्राम हरनादादर थाना बागबाहरा का रहने वाला है खेती मजदूरी का काम करता है। दिनांक 16/04/2024 के रात्रि मोहल्ले में जगत भारद्वाज के यहां शादी कार्यक्रम चल रहा था शादी कार्यक्रम में  शामिल होने जा रहा था । जगत भारद्वाज के घर के सामने रात्रि 11:00 बजे पहुंचा था वहां पर गैंदलाल देशकर खडा था तब गैंदलाल देशकर के पास जाकर छु कर कहा चलो अन्दर खाना खाते है तब गैंदलाल देशकर नाराज होकर  अश्लील गाली गुप्तार करते हुए हाथ थप्पड से मारपीट करना शुरू कर दिया। तब हो हल्ला सुनकर  भईया हीरादास टण्डन, भाभी कोमल टण्डन और पिताजी बली राम टण्डन घर से बाहर निकल कर बीच बचाव करने लगा तब बीच बचाव करने आये  बडा भाई  हीरादास टण्डन, भाभी कोमल टण्डन और पिताजी बली राम टण्डन को भी गाली गुप्तार कर जान से मारने की धमकी देकर उन लोगो के साथ मारपीट किया और  बडे भाई के दाहिना हाथ के कलाई को पकड कर मरोड दिया और गला को भी मरोड दिया, पिता जी को जमीन में पटक दिया और  भाभी के साथ हाथ मुक्का से मारपीट किया मारपीट करने से  नाक, नाक के नीचे होठ, दाहिना कोहनी के पास, कोमल टण्डन की नाक में एवं पूरे शरीर में, हीरादास टण्डन के दाहिने हाथ की कलाई के पास, पिता जी बलीराम टण्डन के बायें भौंह, बांये घुटना, बांये हाथ के उंगली के पास चोट लगा है। घटना को  शादी में आने जाने वाले लोग देखे सुने है। पुलिस ने294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!