पिथौरा

नीलांचल सेवा समिति कार्यालय का किया उद्घाटन

 

नंदकिशोर अग्रवाल@पिथौर। अपने वृहत कार्यक्रम के तहत पिथौरा के लहरौद पड़ाव स्थित गोयल काम्प्लेक्स में एक सादे समारोह में नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक श्री संपत अग्रवाल ने पूजन कर अपने नर नारायण सेवा भाव के लिए नीलांचल सेवा समिति के कार्यालय का उद्घाटन किया। कोरोना की गाइड लाइन के बीच सीमित कार्यकर्ताओ के बीच हुवे सादे समारोह में संस्थापक सम्पत अग्रवाल ने कहा कि नीलांचल सेवा समिति क्षेत्र की जनता की सेवा के लिए बनी है और हमेशा लोगो की सेवा चाहे वो किसी भी प्रकार की हो समिति के माध्यम से मैं तथा मेरे कार्यकर्ता हमेशा तत्पर रहेंगे।कार्यालय खोलने की जरूरत पर उन्होंन कहा कि क्षेत्र के लोगों से हमेशा मिलना जुलना नहीं हो पाता था।काफी दिनों से यहां ही नहीं जहां जहां भी आवश्यकता महसूस हो रही है कार्यालय खोला जा रहा है।जिससे जरूरतमन्द लोगों से मिल कर उनकी समस्याओं का निराकरण कर सकें।आगामी चुनाव की तैयारी पर उन्होंने कहा कि लोगों की मंशा यदि रही तो निश्चित ही चुनाव लड़ूंगा।ताकि और अच्छी तरह मै क्षेत्र की जनता का सहयोग कर सकूं।आगे उन्होंने कहा कि संस्था के स्थापना के समय से ही सर्व विदित है कि हमारीं समिति में सभी अध्यक्ष व पदाधिकारी है सभी को बराबर सम्मान दिया जाता है तभी नीलांचल सेवा समिति के लोग मैं संपत का नारा देते हैं। पिथौरा में कार्यालय उद्घाटन पर समिति के कार्यकर्ताओं के अलावा बड़ी संख्या में लोग शुभकामनाएं देने पहुँचे थे।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!