महासमुंद

महासमुंद : खरीफ सीजन के लिए सितंबर तक मिलेगा कृषि लोन

खरीफ सीजन के लिए जिले के 63 हजार 655 किसानों ने खेती किसानी के लिए जिले के सहकारी बैंकों ऋण लिया है। इन किसानों को माह सितंबर तक खेती किसानी के लिए ऋण का वितरण किया जाएगा। इस बार किसानों की संख्या अधिक है। ये किसान नगदी, खाद व बीज सहकारी बैंकों के माध्यम से लिए हैं। इन किसानों को शून्य प्रतिशत दर पर सरकार खेती किसानी के लिए देती है। इसके बाद जब धाम बिकता है तो राशि ऋण की राशि काटकर शेष राशि जमा करती है। बता दें धान मे रुझान कम हुआ।जिला सहकारी बैंक 15 मार्च तक करता है कर्ज की वसूली

जिला सहकारी बैंक के अफसर के अनुसार जिले के 63 हजार 655 किसानों को 276 करोड़ रुपए का ऋण वितरण किया गया है। मांग अनुरुप किसानों को ऋण का वितरण किया जा रहा है। 341 करोड़ रुपए तक वितरण का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि खरीफ सीजन में सितंबर तक कर्ज का वितरण खेती किसानी कार्य के लिए किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से किया जाता है। कर्ज लेने के बाद इसकी वसूली किसानों से 15 मार्च तक होती है।

जिला सहकारी बैंक के नोडल अफसर एनके ठाकुर ने बताया कि इस साल 341 करोड़ रुपए का ऋण वितरण करने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। वर्तमान में लक्ष्य से अभी दूर है,लेकिन सितंबर तक लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा। किसानों को जरुरत पड़ रही है उसी प्रकार ऋण का वितरण कर रहे हैं। किसानों को दिक्कत न हो इसलिए सोसाइटियों से ऋण दे रहे हैं

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!